बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चित रहती है। साथ ही साथ वे कुछ समय से बीजेपी समर्थक मुद्दों पर ज्यादा लिखती हुई नज़र आती है। आपको बता दें कि कंगना की गाड़ी को किसानों ने पंजाब में रूपनगर साहिब मार्ग पर बूंगा साहिब के निकट रोक लिया।
सूत्रों के अनुसार किसानों द्वारा कंगना रनौत की गाड़ी को रोक खूब नारेबाजी की गई है। दूसरी तरफ किसानों का कहना है कि जब तक कंगना किसानों व पंजाबियों पर दिए गए बयानों को लेकर माफी नहीं मांगती तब तक वहां से उन्हें जाने नहीं दिया जाएगा।
बता दें कि पुलिस का बड़ा काफिला मौके पर पहुंचा ,परन्तू पुलिस भी किसानों को समझाने में असफल रही। पुलिस के समझाने के बाद भी किसान खासतौर पर महिलाएं वहां से जाने को तैयार नहीं हैं। बताया जा रहा है कि महिलाएं लगातार माफी मांगने की जिद कर रहीं हैं। इस घटना की मुख्य वजह कंगना के बेतुके बयानों को माना जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



