राहुल द्रविड़ दुनिया भर में क्रिकेट के सबसे महान खिलाडियों में से एक हैं और इसमें कोई दो राय नहीं है। उन्हें क्रिकेट से संन्यास लिए हुए नौ साल बीत चुके हैं। इसके बावजूद उनके खेल के दीवाने आपको आसानी से मिल जाएंगे, भारतीय क्रिकेट टीम के साथ भी उनका जुड़ाव काफी गहरा है शायद तभी उन्होंने रवि शास्त्री को सीनियर पुरुष टीम के कोच के रूप में रिप्लेस किया। ICC भी क्रिकेट में द्रविड़ के इस दबदबे से वाकिफ है और उसने शुक्रवार को राहुल द्रविड़ की एक फोटो ट्विटर पर शेयर की। जिसके बाद वो तस्वीर पुरे सोशल मीडिया पर छा गयी।
Where should India slot Rahul Dravid in? 😉#WTC23 | #INDvNZ pic.twitter.com/NkdcjyIg85
— ICC (@ICC) December 3, 2021
शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले ICC ने द्रविड़ की एक फोटो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर की। इस तस्वीर में राहुल द्रविड़ बैट पकडे नजर आ रहे हैं। आईसीसी ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, भारत को राहुल द्रविड़ को बैटिंग आर्डर में कहां स्थान देना चाहिए।

आईसीसी द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई द्रविड़ की इस पोस्ट पर क्रिकेट फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों का मानना है कि राहुल द्रविड़ को संन्यास से बाहर आकर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में लौट आऩा चाहिए और उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। द्रविड़ के कुछ फैंस ने इस दौरान क्रिकेट फैंस ने द्रविड़ की कुछ महान उपलब्धियों को भी गिनाया।


Download Android App
Download iOS App



