केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि वह कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जम्मू-कश्मीर पहुंचने पर उसमें शामिल होंगे। अब्दुल्ला ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना समय की मांग है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे हैं। अब्दुल्ला ने नई दिल्ली में मीडिया से कहा, “जब वह लखनपुर पहुंचेंगे, जहां से जम्मू-कश्मीर शुरू होता है, तो मैं वहां जाऊंगा और राहुल गांधी के साथ चलूंगा। हम इस देश की एकता और अखंडता के लिए साथ चलेंगे।”
अब्दुल्ला ने कहा कि एकजुट रहना समय की मांग है। पूर्व मुख्यमंत्री फिलहाल संसदीय समिति की बैठक के लिए नई दिल्ली में हैं।


Download Android App
Download iOS App



