बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में मंगलवार को एक शिकायत दायर की गई जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने हाल के अपने एक भाषण में ‘‘मुस्लिमों को भगवान राम का वंशज’’ बताकर ‘‘मुस्लिमों की भावनाएं आहत की हैं।’’
शिकायत एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा मुजफ्फरपुर की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (पश्चिम) सबा आलम की अदालत में दायर की गई है जिन्होंने मामले पर सुनवायी तीन नवम्बर को करना तय किया।
शिकायतकर्ता तमन्ना हाशमी ने समाचारपत्र की उस खबर से आहत महसूस किया है जिसमें सिंह के हवाले से ऐसा बयान देने की बात कही गई है।
बिहार में मुगलों से जुड़े शहरों के भी नाम बदलने चाहिए : गिरिराज
हाशमी ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री के बयान से ‘‘मुस्लिमों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।’’ बिहार की नवादा सीट से लोकसभा सांसद सिंह ने कथित रूप से यह बयान इस सप्ताह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत में दिया।
उन्होंने अपने बयान में कथित रूप से कहा था कि मुस्लिम समुदाय को आगे आना चाहिए और अयोध्या में राममंदिर निर्माण में अपना सहयोग देना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



