वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार (8 मई) को वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (FSDC) की बैठक में शामिल हो सकती हैं। बैठक में वह अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगी। रविवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
बैठक में वित्तीय संस्थानों, RBI, IRDA और SEBI के नियामकों के प्रमुखों के अलावा अन्य लोगों के भाग लेने की संभावना है।
सूत्रों ने कहा कि बैठक में मौजूदा वैश्विक और घरेलू आर्थिक स्थिति और वित्तीय स्थिरता के मुद्दों की समीक्षा की जाएगी।
2023-24 के केंद्रीय बजट की प्रस्तुति के बाद FSDC की यह पहली बैठक होगी। FSDC का नेतृत्व वित्त मंत्री करते हैं और यह वित्तीय क्षेत्र के नियामकों का एक संगठन है। एफएसडीसी की आखिरी बैठक सितंबर 2022 में हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



