आज होगी NDA सांसदों की पहली बैठक, पीएम मोदी देंगे विजय मंत्र

Summary :

आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसदों की पीएम मोदी के साथ बैठक होगी। और ये पहली ऐसी बैठक होगी जिसमें NDA चुनावी रणनीतियों की सूची तैयार करेंगे।

2024 के चुनावों का शंखनाद अब बज चुका है।  हर तरफ चुनावी तैयारियां देखने को मिल रही है। फिर चाहे वो गठबंधन दल NDA हो या फिर INDIA , दोनों ही चुनावी रेस में आगे दिखने के लिए जी तोड़ कोशिशें करते हुए नज़र आ रहे हैं।  हाल ही में गठबंधन NDA द्वारा ये ऐलान किया गया था की जल्द ही इनकी पहली बैठक होने वाली है, जिसकी कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभालेंगे। और वो दिन ज्यादा दूर नहीं है बल्कि आज की ही तारीख तय की गयी है, जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसदों की पीएम मोदी के साथ बैठक होगी।  और ये पहली ऐसी बैठक होगी जिसमें NDA चुनावी रणनीतियों की सूची तैयार करेंगे।  
11  दिनों की होगी पूरी बैठक 
एनडीए सांसदों की इस बैठक का कार्यक्रम पुरे 11 दिन का है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो NDA के कुल 11 ग्रुप बनाएं गए हैं।  जहनह एक दिन के अंदर 2 ग्रुपों की बैठक होगी।  जहाँ पहली बैठक आज उत्तरप्रदेश के सांसदों  के साथ शाम 6:30 बजे शुरू होगी।  और वहीँ दूसरी बैठक 7:30  बजे ,यानि की 1 बैठक में पुरे 1 घंटे का समय लिया जाएगा।  जिसमें पश्चिम, ब्रज, कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र के सांसदों की बैठक को दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में पूरा किया जाएगा। 
हर मीटिंग में शामिल होंगे पीएम मोदी 
इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।  रिपोर्ट की माने तो हर  जगह ज़रूर अलग होगी लेकिन हर बैठक में पीएम मोदी ज़रूर मौजूद होंगे।  बता दें की दूसरी बैठक में पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा  मौजूद होने वाले हैं।  जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई अन्य नेतागण मौजूद रहेंगे।  

Desk Team