केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को एक बयान जमकर वायरल हो रहा है जहाँ स्मृति ईरानी ने ये कहा है कि विदेशी फंडिंग मोदी की बदनामी के लिए हो रही है इसके साथ ही रानी ने अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरेस हो रही इस पर गंभीर आरोप लगाए हैं ।
मोदी के खिलाफ की जा रही विदेशी साजिश- स्मृति ईरानी
दरअसल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी के खिलाफ विदेशी साजिश किए जाने का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी को बदनाम करने के लिए अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस की भारत में राजनीतिक दलों को फंडिंग करके लोकतांत्रक ढ़ंग से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करना चाहता है।

अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरेस पर केंद्रीय मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने इस संबंध देश के नागरिकों से अपील की। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता को एक नागरिक होने के नाते मैं यह आह्वान करना चाहती हूं कि एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में हैं एक व्यक्ति जिनका नाम है जॉर्ज सोरोस, उन्होंने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान के लोकतांत्रिक ढांचे पर चोट करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



