पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के सम्मान में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा 25 फरवरी को आयोजित आधिकारिक भोज में शामिल नहीं होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सिंह ने पहले निमंत्रण स्वीकार कर लिया था लेकिन उन्होंने इस भोज में शामिल होने में सोमवार को असमर्थता जाहिर की। सिंह के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने भोज में शामिल नहीं हो पाने को लेकर राष्ट्रपति कार्यालय से खेद जताया है।
विपक्षी कांग्रेस इस बात को लेकर मोदी सरकार से नाराज है कि उसके शीर्ष नेताओं को भारत आए अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ परम्परा के अनुसार बैठक की अनुमति नहीं दी गई। लोकसभा में कांग्रेस के सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने भी पार्टी के शीर्ष नेताओं को निमंत्रण नहीं दिए जाने के विरोध में भोज में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।


Download Android App
Download iOS App



