भारत नेपाल के सीमावर्ती इलाके में आजकल भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी चल रही है, जानकारी के मुताबिक़ 4 तस्कर नेपाल के सीमावर्ती रूपईडीहा क्षेत्र में मादक पदार्थ के साथ गिरफ़्तार किया गया है। दरअसल भारत नेपाल सीमावर्ती रूपईडीहा क्षेत्र में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) व स्थानीय पुलिस के संयुक्त गश्ती दल ने चार तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से करीब सवा दो करोड़ रूपये की स्मैक बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा का बयान
पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस व एसएसबी के संयुक्त दल ने रूपईडीहा रेलवे स्टेशन के पास चार संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली तो प्रत्येक के पास 100-100 ग्राम से अधिक मात्रा में मादक पदार्थ मिला। बरामद हुई 435 ग्राम स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2.17 करोड़ रुपये आंकी गयी है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गये तस्करों की पहचान ताज बाबू उर्फ समीर, बब्लू उर्फ मोहम्मद अमीन, संजय व दिनेश के रूप में की गई है। चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



