दिल्ली-एनसीआर से लेकर पंजाब तक में शीत लहर के कहर से थमी रफ़्तार, घने कोहरे से विजिबलिटी बेहद कम - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

दिल्ली-एनसीआर से लेकर पंजाब तक में शीत लहर के कहर से थमी रफ़्तार, घने कोहरे से विजिबलिटी बेहद कम

देश में पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ पर हो रही बर्फबारी के कारण आज भी उत्तर भारत समेत दिल्ली एनसीआर में कोहरे और शीत लहर का प्रकोप जारी रहा।

देश में पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ पर हो रही बर्फबारी के कारण आज भी उत्तर भारत समेत दिल्ली एनसीआर में कोहरे और शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। दिल्ली एनसीआर में मंगलवार सुबह घना कोहरा देखा गया है। कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर कम रहा है। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन धीमी गति से चल रहे है। 
दिल्ली से लेकर पंजाब तक तापमान में गिरावट
अधिकांश वाहन चालक अपने वाहनों की लाईट जलाकर चलते देखे गये है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8:30 दिल्ली राजधानी दिल्ली न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में अगले 48 घंटे घने कोहरे का, वहीं पहाड़ इलाकों में भारी बर्फबारी का और कुछ क्षेत्रों में बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में ठंडी हवाएं चलने के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते कुछ दिनों से पहाड़ पर तेज हुई बर्फबारी के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 
कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है और पहलगाम में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। पहलगाम के सड़कें बर्फ की सफेद चादर से ढ़की हुई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में आगामी तीन दिनों तक शीतलहर चल सकती है। पंजाब के बठिंडा में सुबह 5.30 बजे दृश्यता का स्तर सबसे कम शून्य दर्ज किया है। वहीं अमृतसर और पटियाला में यह 50 मीटर रह गयी है। हरियाणा के हिसार, चंडीगढ़ और अंबाला जैसे शहरों में भी दृश्यता के स्तर 25 मीटर दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।