राजधानी दिल्ली में अगले महीने जी -20 समिट होने वाली है। इसकी तैयारियां काफो जोरों शोरों से चल रही है। बता दें इस समिट में कई देश शामिल होने वाले है। इतना ही नहीं कुल 32 काफिले कार्यक्रम के दौरान निकाले जाएंगे। इनमें से अधिकांश काफिलों में भारत सरकार की ओर से गाड़ियां मुहैया कराई जाएंगी। छह देश अपनी गाड़ियां विमान से लेकर आएंगे। इसमें से सबसे बड़ा काफिला अमेरिका का होगा, जिसमें लगभग 60 गाड़ियां शामिल होंगी। वहीं, चीन ने भी अपने काफिले में 45 गाड़ियों को रखने की बात कही है।
भारत सरकार की ओर से गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी
सूत्रों ने मुताबिक, जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले 19 देश और यूरोपियन यूनियन शामिल हैं। इसमें 9 देश मेहमान के तौर पर शामिल हो रहे हैं, जबकि दर्जनभर के अंतरराष्ट्रीय संगठन भी हिस्सा लेंगे। इन सभी के लगभग 32 काफिले 9 और 10 सितंबर को निकाले जाएंगे। इन काफिलों के लिए अमेरिका, फ्रांस, टर्की, चीन, यूएई और यूरोपियन संघ अपनी गाड़ियां लेकर आ रहे हैं। वहीं, अन्य देशों के प्रतिनिधियों के लिए भारत सरकार की ओर से गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
अमेरिका की तरफ से 80 गाड़ियों को रखने की बात कही गई थी
दरअसल, अमेरिका की तरफ से 80 गाड़ियों को रखने की बात कही गई थी। बाद में 60 गाड़ियों पर सहमति बनी। वहीं, चीन ने 45 गाड़ियों का काफिला निकालने की बात कही है। सरकार 25 से 30 गाड़ियों का काफिला निकालने के लिए कह रही है। फिलहाल चीन की गाड़ियों की संख्या तय नहीं हो पाई है।


Download Android App
Download iOS App



