आजाद के घर पर इकठ्ठा हुए काग्रेंस का G 23 का धड़ा

Summary :

कांग्रेस को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के असंतुष्ट नेताओं के समूह जी23 गांधी परिवार के विरुद्ध मुखर हो गए हैं और आज उन्होंने राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद के घर पर बैठक की।

कांग्रेस को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के असंतुष्ट नेताओं के समूह जी23 गांधी परिवार के विरुद्ध मुखर हो गए हैं और आज उन्होंने राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद के घर पर बैठक की।
बैठक में शामिल हुए यह दिग्गज काग्रेंसी नेता
सूत्रों के अनुसार, बैठक में कपिल सिब्बल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हूडा, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, शशि थरूर, संदीप दीक्षित, प्रणीत कौर, मानी शंकर अय्यर, शंकर सिंह बाघेला, कुलदीप शर्मा सहित कई नेता शामिल हुए।
असतुंष्ट नेताओं ने की थी  नेतृत्व बदलने की मांग
असंतुष्ट गुट के इन नेताओं ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया लेकिन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के समर्थक नेताओं ने सर्वसम्मति से श्रीमती गांधी को ही अध्यक्ष बने रहने का समर्थन किया।
अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक का नाम आलाकमान ने ठुकराया 
समूह 23 के इन नेताओं ने बैठक से पहले पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव भी कांग्रेस आलाकमान को भेजा था जिसे पार्टी ने ठुकरा दिया था। इसके एक दिन बाद असंतुष्ट समूह के प्रमुख नेता कपिल सिब्बल ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद गांधी परिवार को अब छोड़ देना चाहिए और किसी और को इस पद पर बिठाया जाना चाहिए।
आपको बता दे कि काग्रेंस का G23 धड़ा काफी लंबे समय से पार्टी नेतृत्व बदलने की मांग पर अड़ा हुआ हैं । लेकिन पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद G23 के असंतुष्ट नेताओं ने अपनी मांग तेज कर दी हैं । समीक्षा बैठक में नेताओं मुकुल वासनिक को पार्टी की कमान सौपनें ने गुजारिश की थी । जिस पर नेताओं में आपसी सहमति नही बन पायी। गांधी परिवार के वफादार नेताओं ने असंतुष्ट नेताओं की मांग खारिज कर गांधी परिवार के नेतृत्व पर ही पार्टी को आगे ले जाने का भरोसा जताया ।  

Desk Team