Ghulam Nabi Azad resigns : गुलाम नबी आजाद ने BJP में शामिल होने की बात से किया इनकार , बोले – जल्द बनाऊंगा नई पार्टी

Summary :

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कहा कि वह जम्मू कश्मीर में जल्द ही अपनी नयी पार्टी बनाएंगे।

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कहा कि वह जम्मू कश्मीर में ‘‘जल्द ही’’ अपनी नयी पार्टी बनाएंगे। आजाद ने यहां कहा कि वह अपने समर्थकों तथा लोगों से मुलाकात करने के लिए जल्द ही जम्मू कश्मीर जाएंगे।
मैं जम्मू कश्मीर में जल्द ही अपनी पार्टी बनाऊंगा – आजाद 
उन्होंने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजने के बाद टीवी चैनलों से कहा, ‘‘मैं जल्द ही जम्मू कश्मीर जाऊंगा। मैं जम्मू कश्मीर में जल्द ही अपनी पार्टी बनाऊंगा। मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं होऊंगा।’’
गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने करीब पांच दशकों के बाद शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया और दावा किया कि देश का सबसे पुराना दल अब ‘समग्र रूप से नष्ट हो चुका है’ तथा इसका नेतृत्व आतंरिक चुनाव के नाम पर ‘धोखा दे रहा है।’
आजाद ने राहुल गांधी पर अपरिपक्व और बचकाने व्यवहार का भी लगाया आरोप 
उन्होंने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर ‘अपरिपक्व और बचकाने व्यवहार’ का भी आरोप लगाया और कहा कि अब सोनिया गांधी नाममात्र की नेता रह गई हैं क्योंकि फैसले राहुल गांधी के ‘सुरक्षागार्ड और निजी सहायक’ करते हैं।

Shera Rajput