दूरसंचार क्षेत्र के लिये डिजाइन आधारित प्रोत्साहन योजना और उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत 32 कंपनियों ने आवेदन दिये हैं। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, डिजाइन आधारित प्रोत्साहन योजना को दूरसंचार उपकरण विनिर्माताओं से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
योजना के तहत 32 कंपनियों ने किए हैं आवेदन
बयान के मुताबिक, ‘‘प्रोत्साहन योजनाओं के तहत कुल 32 कंपनियों ने आवेदन जमा किये हैं। इसमें से 17 ने डिजाइन आधारित विनिर्माताओं के रूप में और शेष ने उत्पादन से जुड़े विनिर्माताओं के रूप में आवेदन दिये हैं।’’ दूरसंचार क्षेत्र में उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना 2021 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत विभिन्न दूरसंचार उपकरणों के विनिर्माण के से जुड़ी 31 कंपनियां लाभार्थी हैं।
इसके अलावा दूरसंचार विनिर्माण में संपूर्ण मूल्य-श्रृंखला को बढ़ावा देने के लिये डिजाइन आधारित पीएलआई को जून 2022 में शुरू किया गया था। इसके तहत देश में डिजाइन किये गये उत्पादों के लिये मौजूदा प्रोत्साहनों के अलावा एक प्रतिशत का अतिरिक्त प्रोत्साहन दिये जाने की व्यवस्था की गयी है। इसके लिए आवेदन जमा करने की तिथि 21 जून से 25 अगस्त 2022 तक थी।


Download Android App
Download iOS App



