‘अग्निपथ’ सैन्य भर्ती योजना के बारे में कथित तौर पर फर्जी खबरें फैलाने वाले 35 व्हाट्सऐप समूहों पर रविवार को सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कुछ दिन पहले इस योजना की घोषणा के बाद से देश के विभिन्न हिस्सों में इसके खिलाफ हिंसक विरोध के बीच यह कदम उठाया गया है।
ग्रुप एडमिन के खिलाफ अभी तक नही कि गई कोई कार्रवाई नही
सरकारी अधिकारियों ने कहा कि ‘अग्निपथ’ योजना के बारे में कथित रूप से फर्जी खबरें फैलाने के लिए सरकार द्वारा 35 व्हाट्सऐप समूहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, इन समूहों के बारे में या उनके ‘एडमिनिस्ट्रेटर’ के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू की गई है या नहीं, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है।
वापसी की मांग को लेकर प्रर्दशन के बावजूद, सेना ने प्रस्ताव लेने से किया इंकार
व्यापक प्रदर्शन के बावजूद अग्निपथ भर्ती योजना वापस लेने से इनकार करते हुए सेना, नौसेना और वायुसेना ने नयी नीति के तहत भर्ती के लिए रविवार को विस्तृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया और इस बात पर जोर दिया कि सशस्त्र बलों में उम्र संबंधी प्रोफाइल को घटाने के लिए इसे लागू किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



