बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने दो पाकिस्तान सुरक्षाकर्मियों की हत्या की

Summary :

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों ने रविवार को एक सुरक्षा जांच चौकी पर गोलीबारी की, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों ने रविवार को एक सुरक्षा जांच चौकी पर गोलीबारी की, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाइक पर सवार हथियारबंद लोगों ने प्रांत के जाफराबाद जिले के कैदी शाख इलाके में तैनात पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलायीं।उन्होंने बताया कि हमले में दो पुलिस कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। अभी तक किसी आतंकवादी या उग्रवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।ट
आपको बता दे कि बलूच नागरिक पाकिस्तान की गुलामी बेड़ियों से मुक्त होने के खूनी संघर्ष कर रहे हैं । गत दिनों पाकिस्तान में पाक सेना को टीटीपी व बलूच लिबरेशन आर्मी के कमांडों निशाना बना रहे हैं । 
 
 

Desk Team