इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने रविवार को भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। रविवार शाम बरेली में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी की कड़ी निंदा की।
तौकीर ने पीएम व गृहमंत्री को इस्लाम अपनाने की दी सलाह
मौलाना तौकीर रजा ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इस्लाम को समझने के लिए कलमा पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इस्लाम धर्म अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में मुसलमानों के साथ अन्याय हो रहा है और यह समुदाय दुनिया को इसके बारे में बताएगा। इस मौके पर मैदान में काफी भीड़ रही।
हजारों की भीड के साथ मौलाना तौकीर रजा ने किया विरोध प्रर्दशन
बरेली जिला प्रशासन ने मौलाना तौकीर रजा को रविवार को विरोध प्रदर्शन की सशर्त अनुमति दी थी। पत्र में इस्लामिया ग्राउंड में अधिकतम 1500 लोगों के साथ धरना प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी। हालांकि रविवार को हुई बैठक में हजारों लोग शामिल हुए।


Download Android App
Download iOS App



