चीन में कोविड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बताजा रहा है है चीन में कोविड लहरों ने दस्तक दे दी है। इस पर विश्व के तमाम देशों ने अपनी फिर एक बार कमर कस ली है। भारत सरकार ने कोविड महामारी पर व्यापक तौर से अहम बैठक की जिसमें नीति आयोग के सदस्य वी.के.पॉल ने कहा कि भारत की केवल27-28 प्रतिश्त आबादी ने ही कोविड की तीसरी खुराक ली है जो कि एक चिंता का विषय है। पॉल ने देश की आम जनता से टीका लेने का अनुरोध किया और मास्क पहनने के साथ-साथ भीड़ वाली जगहों पर ना जाए।
भीड़-भाड़ वालें इलाकों में ना जाए- वी.के.पॉल
जानकारी के मुताबिक उन्होंने लोगों से नहीं घबराने की अपील की और स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा के दिशा-निर्देशों में अब तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। पॉल ने कहा, ‘‘लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना चाहिए। जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है या बुजुर्ग हैं, उन्हें विशेष रूप से इसका पालन करना चाहिए।’’
पॉल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा विश्व स्तर पर, विशेष रूप से चीन में कोविड के मामलों में वृद्धि के बीच आयोजित एक समीक्षा बैठक के बाद यह बयान दिया। मांडविया ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर आज विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधित लोगों को सजग रहने और निगरानी बढ़ाने के लिये कहा है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिये तैयार हैं।’’

स्वास्थ्य विभाग कीमीटिंग में लिए गए छोटे फेसले
बैठक में स्वास्थ्य विभाग, औषधि विभाग, जैव प्रौद्योगिकी विभाग और आयुष विभाग के सचिवों के अलावा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक राजीव बहल, पॉल और राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के अध्यक्ष डॉ एन के अरोड़ा भी शामिल हुए।
जापान, अमेरिका, कोरिया गणराज्य, ब्राजील और चीन में मामलों में वृद्धि के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया कि वे कोविड के संक्रमित नमूनों के पूरे जीनोम अनुक्रमण को उभरते स्वरूपों पर नजर रखने के लिए तैयार करें।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में कहा था कि इस तरह की कवायद से देश में नए स्वरूप का समय पर पता लगाने में मदद मिलेगी और आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय करना सुविधाजनक होगा।


Download Android App
Download iOS App



