130 करोड़ आबादी पर बोले गोयल- भारत की जनसंख्या बोझ नहीं, इससे देश बनेगा स्वर्णिम

Summary :

भारत की जनसंख्या को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की 130 करोड़ आबादी देश के लिए बढ़ती हुई ताकत है क्योंकि इस ताकत का प्रयोग करके देश में व्यापक तौर से एक बड़ा बाजार बनाया जा सकता हैं।

भारत की जनसंख्या को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की 130 करोड़ आबादी देश के लिए बढ़ती हुई ताकत है क्योंकि इस ताकत का प्रयोग करके देश में व्यापक तौर से एक बड़ा बाजार बनाया जा सकता हैं। वहीं, गोयल ने कहा  कि भाजपा के दिल्ली इकाई के कोषाध्यक्ष  मित्तल के द्वारा लिखी हुई किताब में स्पष्ट किया हैं।  
मोदी के नेतृत्व में कैद्र की पंचायतों से…. 
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा कि गांवों में प्रौद्योगिकी और मोबाइल फोन का प्रसार बढ़ा है तथा ग्रामीणों को भी सूचनाएं मिल रही और  उन्होंने औपचारिक तौर से  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने पंचायतों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी भी बनाया है।
गोयल ने कहा कि मोदी सरकार ने जनधन खातों, आधार और मोबाइल से गांव में रहने वाले गरीबों का सशक्तीकरण किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत, उज्ज्वला, जनधन और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण समेत अन्य योजनाओं को ग्रामीण आबादी को ध्यान में रखकर बनाया है। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद गांवों में बदलाव देखने को मिला है और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास पहुंचा है।
Piyush Goyal Rules Out India Rejoining Rcep Negotiations Said This Big  Thing About Startups - पीयूष गोयल का बड़ा बयान: आरसीईपी वार्ता में फिर से  शामिल नहीं होगा भारत, स्टार्टअप को लेकर
130 करोड़ की आबादी से देश बनेगा स्वर्णिम- गोयल 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश के पास बढ़ती आबादी से हम दुनिया भर में इनके हुनर को प्रयोग करके भारत को विश्व भर में प्रसिद्ध किया जा सकता हैं। वही, यह सुनहर अवसर भी होगा जिससके की विश्व को अपनी तरफ आर्कषित भी किया जा सकता हैं।
हालांकि, गोयल ने स्पष्ट किया कि हमारे देश की 130 करोड़ की आबादी हमारे लिए बोझ नहीं हैं। वहीं हमारी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। जब मैं वाणिज्य मंत्री के तौर पर कोई मुक्त व्यापार समझौता करता हूं या विदेश में निवेश के लिए बात करता हूं तो वे (यहां निवेश करके) भारत के ऊपर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं। वे देखते हैं कि 130 करोड़ भारतवासी कैसे एक बड़ा बाजार बन गए हैं। गौरतलब है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय ने इस अवसर पर कहा कि 1857 के बाद अंग्रजों ने हिंदुओं और मुसलमानों को लड़ाने के लिए भारत के गांवों को तबाह कर दिया।

Desk Team