‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान का लुक देख घूमा लोगों का दिमाग, बोले- ‘ये रावण है या खिलजी?’

Summary :

ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘आदिपुरुष‘ की कहानी पौराणिक कथा ‘रामायण’ पर आधारित है। इस फिल्म में सैफ अली खान, रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। टीजर के जारी होते ही दर्शकों ने सैफ अली खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

बाहुबली फेम प्रभास
की मच-अवेटेड फिल्म आदिपुरुष का टीजर सामने आ चुका है। इस बहुचर्चित फिल्म के टीजर
को खास भगवान राम की नगरी अयोध्या से रिलीज किया गया। इस फिल्म की एक झलक के लिए
फैंस काफी उत्सुक थे लेकिन टीजर रिलीज होने के बाद फैंस काफी निराश हो गए है। साउथ
एक्टर प्रभास का लुक और फिल्म का वीएफएक्स दोनों ही फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया
है।

Adipurush (2023) - IMDb

आदिपुरुष में
अभिनेता सैफ अली खान रावण बने नजर आ रहे है जिसे देखकर लोगों ने फिल्म को ट्रोल
करना शुरु कर दिया है। सैफ को रावण के किरदार में दिख लोगों को कहना है कि
आदिपुरुष की वजह से उनकी भावनाएं आहत हुई है। इसी वजह से ट्वीटर पर रावण और बायकॉट
बॉलीवुड काफी ट्रेंड कर रहा है।

Saif Ali Khan - IMDb

दरअसल, डायरेक्टर ओम
राउत की फिल्म आदिपुरुष
की कहानी पौराणिक
कथा
‘रामायण‘ पर बेस्ड है। प्रभास फिल्म में भगवान राम और
सैफ फिल्म में रावण के किरदार में दिखेंगे। वहीं अदाकारा कृति सेनन फिल्म में सीता
और सनी सिंह लक्ष्मण के रोल में है। ऐसे में टीजर के सामने आते ही लोगों ने सैफ को
रावण के लुक में देख उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है। इसी वजह से सोशल मीडिया
पर रावण ट्रेंड हो रहा है।

Saif Ali Khan says 'Adipurush' will justify Ravana's abduction of Sita as  revenge for sister Surpanakha

सैफ अली खान के लुक को देखकर भी लोग ज्यादा निराश हो गए है उनका कहना है कि रावण
को शिव भक्त के रूप में देखा गया है जबकि सैफ तो किसी मुगलों के किसी खूंखार शासक
की तरह नजर आ रहा है। वहीं टीजर में सैफ को विशालकाय राक्षसनुमा परिंदे पर सवार
दिखाया गया है जिसे देखने के बाद लोग नाराज हो गए है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर
लिखा
, ‘रावण का वाहन पुष्पक था न कि कोई दैत्य और रावण एक महान
धार्मिक शख्सियत रही है न कि कोई राक्षस।

इसी तरह एक दूसरे यूजर ने लिखा,
भारतीय फिल्म निर्माता
चाहते हैं कि 50 वर्षीय अभिनेता 35 साल की महिला के बेटे की भूमिका निभाए
, अलीफ लैला का वीएफएक्स 400 करोड़ की फिल्म में फिट हो, रावण पर काम करने के लिए बाबर को मेकअप आर्टिस्ट बनाएं, देश के राष्ट्रगान को फिल्म का थीम सॉन्ग बनाएं, और फिर रोते हैं कि कोई
उनकी फिल्में नहीं देखता। तो एक अन्य यूजर का कहना है कि हम अपने शिव जी के महान
भक्त का इस्लामीकरण स्वीकार नहीं करेंगे।

 

Desk Team