Happy New Year 2023: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी नए साल की बधाई

Summary :

देशवासी नववर्ष का जश्‍न अपने-अपने अंदाज में मना रहे हैं। नए साल के पावन मौके पर राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत पक्ष एवं विपक्ष के तमाम नेताओं ने लोगों को नववर्ष की बधाई दी है।

देशवासी नववर्ष का जश्‍न अपने-अपने अंदाज में मना रहे हैं। नए साल के पावन मौके पर राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत पक्ष एवं विपक्ष के तमाम नेताओं ने लोगों को नववर्ष की बधाई दी है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी देशवासियों को अपने अंदाज में नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए साल की बधाई देते हुए लोगों के उत्‍तम स्‍वास्‍थ्‍य और समृद्धि की कामना की है। 
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।उन्‍होंने ट्वीट किया, ‘वर्ष 2023 हम सभी के जीवन में नई प्रेरणा, लक्ष्‍य और उपलब्धि लेकर आए। आइए हमलोग खुद को देश की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए समर्पित करें.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने ट्वीट किया, “वर्ष 2023 सभी के लिए शानदार हो! यह आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो। सभी को अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिले।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी देशवासियों को नए साल की बधाई और मुबारकबाद दी है। उन्‍होंने ट्वीट किया, ‘उम्‍मीद है कि साल 2023 में हर गली, हर गांव, हर शहर में मोहब्‍बत की दुकान खुलेगी। सभी को नए साल की बहुत-बहुत बधाई.’

Desk Team