गुजरात के वडनगर में पीएम मोदी की मां हीराबेन के लिए प्रार्थना सभा

Summary :

पीएम मोदी की मां हीराबेन की याद में आज प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। बता दें हीराबेन का शुक्रवार को अहमदाबाद में निधन हो गया था।

पीएम मोदी की मां हीराबेन की याद में आज प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। बता दें हीराबेन का शुक्रवार को अहमदाबाद में निधन हो गया था। 
सूत्रो से मिली जानकीरी के मुताबिक प्रार्थना सभा एक जनवरी को सुबह नौ बजे से दोपहर के बीच मेहसाणा जिले के वडनगर में आयोजित की जाएगी। 
गुरुवार को हुआ था हीराबेन का निधन
हीराबेन का अंतिम संस्कार प्रधानमंत्री मोदी, उनके भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में गांधीनगर के एक श्मशान घाट पर किया गया। उनके परिवार में पांच बेटे- पीएम मोदी और उनके भाई सोमाभाई, अमृतभाई, प्रह्लादभाई और पंकजभाई और एक बेटी वसंतीबेन हैं।
अपनी मां के निधन पर भावुक हुए थे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

Desk Team