स्वतंत्रता दिवस पर महंगाई से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। केंद्र की मोदी सरकार ने 15 अगस्त से 50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेचने का निर्देश दिया है। टमाटर बेचने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ और राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ को दी है। केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग ने थोक बाजार में टमाटर की कीमतों में आई गिरावट को देखते हुए यह फैसला लिया है। बता दें कि दिल्ली-NCR, जयपुर, कोटा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, पटना, मुजफ्फरपुर, आरा, बक्सर में एनसीसीएफ और नाफेड के सेंटर हैं। यहां फुटकर में टमाटर की बिक्री की जाएगी।
बिक्री 14 जुलाई को शुरू
केंद्र सरकार ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की खुदरा बिक्री 14 जुलाई को शुरू की थी। दिल्ली में कुल 70 जगहों पर टमाटर की बिक्री हुई। जबकि दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर जिले (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) में 15 जगहों पर टमाटर बेचे गए।
कब-कब घटाए गए टमाटर के दाम
शुरुआत में केंद्र सरकार ने एक किलो टमाटर की कीमत 90 रखी थी। बाद में 10 रुपए घटाकर इसे 80 रुपए प्रति किलो कर दिया गया। 20 जुलाई को एक बार फिर दाम घटाए गए। फिर एक किलो टमाटर 70 रुपए में मिलने लगा। ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स के जरिए भी टमाटर ग्राहकों को मुहैया कराए जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



