‘अग्निवीरों’ के लिए CAPFs और असम राइफल्स में 10% सीट रिसर्व, गृह मंत्रालय का ऐलान

Summary :

अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए 4 साल की सेवा के बाद CAPFs और असम राइफल्स में 10 फीसदी आरक्षण रखा जाएगा।

अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए 4 साल की सेवा के बाद CAPFs और असम राइफल्स में 10 फीसदी आरक्षण रखा जाएगा। अग्निपथ के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच गृह मंत्रालय ने शनिवार को ये बड़ा ऐलान किया। इसके साथ ही, अर्धसैनिक बल और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को तय ऊपरी आयु सीमा से 3 साल की छूट दी जाएगी।home ministry 
गृह मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ और असम राइफल्स में भर्ती के लिए 10 प्रतिशत रिक्तियां ‘अग्निवीरों’ के लिए आरक्षित रखने का फैसला किया है।’’ गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ और असम राइफल्स में भर्ती के लिए ‘अग्निवीरों’ को ऊपरी आयु सीमा में छूट दिए जाने की भी घोषणा की।


गृह मंत्रालय के कार्यालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘गृह मंत्रालय ने  CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए ‘अग्निवीरों’ को निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का भी फैसला किया है। इसके अलावा, ‘अग्निवीरों’ के पहले बैच को निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।’’

अग्निपथ : बिहार में आज भी बवाल, जहानाबाद में बस और ट्रक में लगाई गई आग, हुआ पथराव

गौरतलब है कि सेना में भर्ती की घोषित नई ‘अग्निपथ योजना’ का देश के कई हिस्सों में युवा विरोध कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन की शुरुआत बिहार से हुई और अब इसकी तपिश 13 अन्य राज्यों में पहुंच गई है। अग्निपथ के खिलाफ बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों ने आज ‘राज्य बंद’ का आह्वान किया है। 

Desk Team