तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर बीते रोज लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में लगी भीषण आग लग गयी थी । अब रेलवे इस मामले को लेकर एक्शन मोड में आ गया है। घटना में हुई लापरवाही का पता लगाने के लिए दक्षिणी रेलवे ने आज जांच शुरू करने की बात कही है।
आज शुरू होगी जांच
दक्षिणी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बी.गुगनेशन ने कहा कि पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस के कोच में लगी आग की घटना की जांच आज दक्षिणी सर्कल रेलवे सुरक्षा आयुक्त MMचौधरी करेगे । इस घटना में 9 लोगों की जान चली गई थी.
रेलवे ने लोगों से भी की अपील
दक्षिणी रेलवे ने कहा कि आज रेलवे सुरक्षा आयुक्त एएम चौधरी 9.30 बजे से डीआरएम कार्यालय से जांच शुरू करेंगे। रेलवे ने इसी के साथ लोगों से भी खास अपील की और कहा कि अगर किसी के पास घटना से जुड़ी कोई भी सबूत हो तो वो हमे दे सकता है.
9 लोगों की गई थी जान
बता दें कि बीते दिन मदुरै रेलवे स्टेशन यार्ड में खड़ी पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस के प्राइवेट कोच में आग लग गई थी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल थे। आग लगने की वजह कोच में छुपाकर सिलेंडर ले जाना बताया जा रहा है.
प्राइवेट कोच में चल रही थी पार्टी
लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के प्राइवेट कोच में यह आग उस समय लगी थी जब यात्री इसमें पार्टी कर रहे थे। कोच में यात्री गैस सिलेंडर को अवैध रूप ले जाया गया था।


Download Android App
Download iOS App



