कहां तक पहुंचा चंद्रयान 3 ? कब खत्म होगा इसरो का ये अनोखा मिशन

Summary :

चंद्रयान ने अपनी काफी लंबीं यात्रा पूरी करी ली कहा जा रहा है कि एक दिन बाद चंद्रयान 3 चंद्रमा के ऑर्बिट में प्रवेश करेगा। उम्मीद है कि चंद्रयान ऐसा करने में सफल होगा। इसरो के एकसपर्ट नें इस काम में दो बार सफलता हासिल की है। तो ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी चंद्रयान ऑर्बिट में प्रवेश करेगा। चंद्रयान 3 का उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करना है। इसी को पूरा करने में रात दिन इसरो के एक्सपर्ट काम कर रहे है।

ISRO का चंद्रयान 3 तेजी से अपने मिशन की ओर बढ रहा है। ऐसे में कई लोगों को ये जानने में काफी दिलचस्पी की आखिर चंद्रयान 3 कहां तक पहुंचा इसी को लेकर आज बात करेंगें।
चंद्रयान ने अपनी काफी लंबीं  यात्रा पूरी की
दरअसल चंद्रयान ने अपनी काफी लंबीं  यात्रा पूरी करी ली कहा जा रहा है कि एक दिन बाद चंद्रयान 3 चंद्रमा के ऑर्बिट में प्रवेश करेगा। उम्मीद है कि चंद्रयान ऐसा करने में सफल होगा। इसरो के एकसपर्ट नें  इस काम में दो बार सफलता हासिल की है। तो ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी  चंद्रयान ऑर्बिट में प्रवेश करेगा। चंद्रयान 3 का उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करना है।  इसी को पूरा करने में रात दिन इसरो के एक्सपर्ट काम कर रहे है।
कहां तक पहुंचा चंद्रयान
एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 अगस्त को इसरो चंद्रयान 3 को चंद्रमा के पहले ऑर्बिट में प्रवेश करा सकता है। धरती के चारों ओर चक्कर लगाने के बाद चंद्रयान 3 पांच अगस्त से चंद्रमा के चक्कर लगाना शुरू कर सकता है। आपको याद होगा कि बीते दिनों  चंद्रयान 3 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसके 23 अगस्त तक चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की उम्मीद है।
 38000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ रहा चंद्रयान
चंद्रयान 3 के सफर के बारे में बात करें तो चंद्रयान-3 करीब 38000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चंद्रमा की तरफ बढ़ रहा है। बेंगलुरु स्थिति इसरो टेलिमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क  चंद्रयान-3 की गति, सेहत और दिशा पर लगातार नजर रख रहा है। इसरो ने आम लोगों के लिए एक लाइव ट्रैकर भी लॉन्च किया है। इससे आप भी देख सकते हैं कि अंतरिक्ष में इस समय चंद्रयान-3 कहां पर है और उसे चंद्रमा पर पहुंचने में कितना समय बचा है।
 5 अगस्त की शाम को चंद्रमा के ऑर्बिट में प्रवेश करेगा
एक दिन बाद चंद्रयान-3 5 अगस्त 2023 की शाम को चंद्रमा के ऑर्बिट में प्रवेश करेगा। इस समय चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह से करीब 40 हजार किलोमीटर दूर होगा। यहां से चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति शुरू होगी।  चंद्रमा के ऑर्बिट में प्रवेश करने के लिए चंद्रयान-3 की गति को कम किया जाएगा । इस समय गति को 7200 से 3600 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच करना होगा। तभी मिशन सफल होगा ।  इसलिए पांच से लेकर 23 अगस्त तक चंद्रयान-3 की गति को लगातार कम किया  जाएगा। इसके बाद चंद्रयान 3 को लूनर ऑर्बिट इन्सर्शन  के जरिए चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया जाएगा।
23 अगस्त की शाम को  सॉफ्ट लैंडिंग करेगा चंद्रयान
 पांच अगस्त से 17 अगस्त के बीच चंद्रयान 3 चंद्रमा के चक्कर लगाएगा। 17 अगस्त को विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर प्रोपल्शन मॉड्यूल में अलग हो जाएंगे। इसके बाद 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर चंद्रयान 3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसके बाद ही इसरो एक नया इतिहास बनाने में सफल होगा। इसकी सौफ्ट लैंडिंग के बाद ही दूसरे देशो के सामने भारत का कद भी ब़ढ जाएगा।

Desk Team