हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नूंह में हिंसा की योजना पहले से बनाई गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि हिंसा के बारे में उन्हें पहले से कोई खुफिया जानकारी नहीं दी गई थी और यहां तक कि पुलिस महानिदेशक को भी कोई खुफिया जानकारी नहीं थी।
इसकी जानकारी किसे दी
उन्होंने कहा, ”मुझसे कोई खुफिया इनपुट साझा नहीं किया गया। मैंने एसीएस और डीजीपी से भी पूछा था और उन्होंने कहा कि उनके पास भी जानकारी नहीं है।” नूंह हिंसा पर विज ने कहा, ”अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सीआईडी इंस्पेक्टर ने दावा किया है कि उसे सब कुछ पहले से पता था। अगर उसे पता था तो उसने इसकी जानकारी किसे दी।’
हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेंगे
राज्य के गृह मंत्री को हिंसा के पीछे बड़े गेम प्लान की आशंका है। उन्होंने कहा, ”लोग मंदिरों के बगल की पहाड़ियों पर चढ़ गए, उनके हाथों में लाठियां थीं और एंट्री प्वाइंट्स पर इकट्ठा हो गए, यह सब एक उचित योजना के बिना संभव नहीं है। गोलियां चलीं…ये सब एक योजना का हिस्सा है। गहन जांच किए बिना हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेंगे।”


Download Android App
Download iOS App



