कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि किसान नेता राकेश टिकैत से उनका गहरा नाता है और उन पर लगने वाला यह आरोप गलत नहीं है। श्री सुरजेवाला ने एक टीवी चैनल में कहा कि उनके भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत से संबंध है और उनका यह मिट्टी का रिश्ता है और इस तरह का रिश्ता देश के हर किसान और मजदूर का एक दूसरे से रहता है।
हमारा राकेश टिकैत जी से रिश्ता है
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख से पूछा गया था कि सरकार ने कृषि विरोधी तीनों कानून वापस ले लिए हैं, इसके बावजूद दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसान वापस जाने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनसे पूछा गया कि उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह श्री टिकैत के साथ मैनेज करते हैं जिसके कारण किसान वापस नहीं जा रहे हैं।
श्री सुरजेवाला ने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘‘हमारा राकेश टिकैत जी से रिश्ता है.., बिल्कुल सही कहा और आज मैं खुलासा करूंगा। हमारा उनसे जमीन का पसीने का रिश्ता है, मिट्टी का रिश्ता है, मेहनत का रिश्ता है, भाईचारे का रिश्ता है और गांव के पड़स का रिश्ता है।


Download Android App
Download iOS App



