विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की अगली बैठक 19 दिसंबर को होगी, जिसमें सीट बंटवारे और न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘इंडिया’ गठबंधन के पार्टियों के नेताओं की चौथी बैठक मंगलवार 19 दिसंबर 2023 को दोपहर बाद तीन बजे नई दिल्ली में होगी।
- बयान पर कांग्रेस ने विरोध जताया
- सीट शेयरिंग की अगली बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम
- लीडरों की डिनर मीटिंग हाल ही में हुई
17 दलों के नेता भी शामिल
इस बीच, यहां कांग्रेस के एक सूत्र ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के संसद के फ्लोर लीडरों की डिनर मीटिंग हाल ही में हुई थी। यह बैठक बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई, जिसमें पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी और 17 दलों के नेता भी शामिल हुए। सीट शेयरिंग की अगली बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चर्चा होगी।
हम जातिगत असमानता के खिलाफ
इस बीच, द्रमुक सांसद एस. सेंथिलकुमार के ‘विवादास्पद’ बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा, सदन में दिए गए बयान पर कांग्रेस ने विरोध जताया, हम बयान जारी करने ही वाले थे। उन्होंने यह भी कहा कि उदयनिधि स्टालिन के ‘सनातन धर्म’ पर बयान के दौरान उन्होंने कहा था कि द्रमुक को यह बता दिया गया था कि हम जातिगत असमानता के खिलाफ हैं और हमें असमानता से लड़ने की जरूरत है।
हम भी एक गठबंधन में हैं, गठबंधन धर्म का मतलब यह नहीं है कि आप अपने सहयोगियों से हिसाब लें या उनसे भिड़ें। सेंथिलकुमार के विवादित बयान के बाद भी कांग्रेस ने अपनी नाराजगी द्रमुक को बताई और कुछ ही घंटों में सफाई भी दे दी गई।


Download Android App
Download iOS App



