अक्सर आपने लोगों को नाखून चबाते हुए देखा होगा। नाखून चबाने की आदत उन्हें कब लग जाती है उन्हें खुद नहीं मालूम होता। कई बार तो यह बचपन में ही टोकनी के बाद चली जाती है लेकिन लोगों की यह आदत नहीं जाती।
हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इससे जुड़े चौंकाने वाले फैक्ट को बताया गया है। डॉक्टर ने भी इस पर अपनी राय दी है। अगर आपके पास भी ऐसे लोग रहते हैं जो किसी तरह के कारण से कई बार नाखून अपने मुंह में चबाते रहते हैं। उन्हें शायद इस बात का अंदाजा नहीं होता कि उन्हें कि वह नाखून के जरिए कितनी घिनौनी चीजों को अपने शरीर में ले जा रहे हैं।
दरअसल इंस्टाग्राम पर नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है जो नाखून के नीचे मौजूद गंदगी के बारे में दिखाता है। इसमें जिस तरह से गंदे नाखून और उसके नीचे मौजूद गंदगी को माइक्रोस्कोप से दिखाया गया है। वह आपको दंग कर देगा। जब भी कोई ऐसी नाखून को मुंह में डालता है तो इसमें मौजूद जेम्स और बैक्टीरिया अपने आप ही शरीर के अंदर पहुंच जाते हैं।
View this post on Instagram
डेली स्टार रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर सया नगोरी नाम की आंखों के डॉक्टर ने बताया है कि जो चीज आप नाखून में देख सकते हैं जो सिर्फ केराटिन प्रोटीन नहीं है बल्कि इसमें और जैसे माइक्रोब्स भी हैं जो आपकी सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





