हाल ही में बारिश ने देश के कुछ राज्यों में तबाही मचा दी थी, लेकिन अभी भी बारिश से कई राज्यों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा ही।मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भारत के उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले तीन से चार दिनों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड में भी बारिश में तीव्रता देखने को मिलेगी।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार में आज यानी 9 अगस्त को भारी बारिश के संकेत देते हुए इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने और हलकी बारिश का भी अनुमान लगाया है । वहीं, असम और मेघालय में 11 और 12 अगस्त को काफी तेज बारिश होने की संभावना है इसी के साथ, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
लखनऊ में भी होगी बारिश!
मौसम विभाग के मुताबिक, आज 9 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, लखनऊ में भी बादल गरज के साथ बारिश भी देखने को मिल सकती है।


Download Android App
Download iOS App



