राहुल गांधी के कम बैक को लेकर पूरे देश में हलचल सी मच गई है। राहुल गांधी किस वापसी पर देश के हर राजनीतिक गलियारों में एक नया किस्सा बनते जा रहा है हर तरफ सवालों के पुल बना रहे हैं। बता दे कि सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी गई जिसके बाद उन्हें अपनी संसदीय सदस्यता भी वापस मिल गई। आज विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा किया इस चर्चा में सदन के अंदर दोनों गुटों के बीच कई बयान बाजी हुई। कई नेताओं ने राहुल गांधी पर तंज कसा तो कई नेताओं ने उनकी सदस्यता को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कहीं। बता दें कि इस बीच राहुल गांधी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जी हां राहुल गांधी को उनका बंगला वापस मिल चुका है। यह वही सरकारी बंगला है जिसमें राहुल गांधी सांसदी छिनने से पहले रहा करते थे। जैसे-जैसे राहुल गांधी के लिए खुशखबरी सामने आ रही है वैसे-वैसे चुनाव का वक्त भी पास आ रहा है। चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी एकदम सक्रिय मूड में नजर आ रहे रही है। कांग्रेस पार्टी का आत्मविश्वास तब बाद जब राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। इससे पहले कांग्रेस पार्टी का दबदबा जैसे खत्म सा हो गया हो।
19 साल से उसी बंगले में रह रहे थे राहुल गांधी
लोकसभा हाउस समिति द्वारा राहुल गांधी की सांसदीय सदस्यता बहाल करने के बाद मंगलवार के दिन उनको 12 तुगलक लेन के पास स्थित उनके सरकारी बंगले को भी उनको वापस कर दिया। अब आशंका जताई जा रही है की कुछ दिनों के अंदर ही राहुल गांधी अपने घर में रह सकेंगे। बंगला मिलने के बाद जब मीडिया ने उनसे बंगले को लेकर सवाल पूछे तो राहुल गांधी ने कहा की “पूरा हिंदुस्तान मेरा घर है”, अगर बात करें इस बंगले की तो राहुल गांधी यहां पूरे 19 साल से रह रहे थे। जब वो इस घर को अलविदा कह रहे थे, तब उन्होंने कहा था की ” मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई है।”


Download Android App
Download iOS App



