प्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री पर आज होगा अहम फैसला, कमेटी ने सोनिया गांधी को भेजी रिपोर्ट

Summary :

प्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया था। ये कमेटी अपनी रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंप चुकी है।

कांग्रेस पार्टी चुनाव में हारती जा रही हैं। चाहे वह विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव हो। कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव में अपनी सत्ता को मजबूत करने के लिए सोनिया गांधी ने एक विशाल समूह का गठन करने का निर्णय लिया हैं। हालांकि, पार्टी मे यह घमासान मचा हुआ कि प्रशांत किशोर को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया जाए या नही ।
10 जनपथ पर हुई अहम मीटिंग
 दरअसल, पार्टी नेता सुरजेवाला ने इस मुद्दे पर को बार- बार बैठक में उठा रहे हैं। सोनिया गांधी ने अपनी पार्टी को मजबू करने के लिए एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप 2024 का गठन करने पर विचार कर रही हैं। इस बात पर अमल करने के लिए सोनिया गांधी के 10 जनपथ निवास पर अहम मीटिंग हो रहा हैं। इस मीटिंग में कई नेता भी शामिल हुए हैं।
पार्टी के नेताओं की पीके की एंट्री पर एक राय नहीं है
 कांग्रेस पार्टी को एक नए मोड़ पर लाने के लिए  प्रशांत किशोर बीते कुछ दिनों में सोनिया गांधी के साथ कई बैठकें कर चुके हैं। इन बैठकों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कांग्रेस में सुधार को लेकर प्रशांत कई सुझाव दे चुके हैं। जानकारी के मुताबिक मुताबिक, प्रशांत के सुझावों को राहुल गांधी की मंजूरी है। हालांकि, जानकारों की मानें तो पार्टी के नेताओं की पीके की एंट्री पर एक राय नहीं है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी।
उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला किया गया है कि आगामी 13, 14 और 15 मई को ‘नवसंकल्प चिंतन शिविर’ का आयोजन किया जाएगा जिसमें राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।सुरजेवाला ने प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने से जुड़े प्रश्नों पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया। सोनिया गांधी ने प्रशांत किशोर के सुझावों पर विचार के लिए गठित आठ सदस्यीय समिति की रिपोर्ट पर वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की।
2024 के चुनाव के लिए अहम रणनीति
सोनिया गांधी ने आज इस समूह के सदस्यों के साथ मंत्रणा की। इसके बाद उन्होंने यह निर्णय लिया कि भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए ‘इम्पॉवर्ड एक्शन ग्रुप’ का गठन किया जाएगा।’’ सुरजेवाला ने कहा, ‘‘मौजूदा सरकार में समाज में भिन्न वर्गों के अधिकारों पर जो कुठाराघात हो रहा है, इससे जुड़े मुद्दों पर चिंतन शिविर में विचार किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने पर भी इस चिंतन शिविर में मंथन किया जाएगा।’’उन्होंने कहा, ‘‘2024 के लोकसभा चुनाव में क्या रणनीीति रहेगी, इस पर भी निर्णय लिया जाएगा।’’

Desk Team