सलमान को हर खतरे से बचाने के लिए शेरा लेते हैं करोड़ों रुपये की फीस,जानिए कितनी हैं फीस

Summary :

आज के रिपोर्ट में हम बात आज एक ऐसे शख्स की जो हर दम साए की तरह सलमान खान के साथ रहता है. वैसे अब तो आप समझ ही गए होंगे की हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां, बिल्कुल सही समझा आपने। हम बात कर रहे हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की।

आज के रिपोर्ट में हम बात आज एक ऐसे शख्स की जो हर दम साए की तरह सलमान खान के साथ रहता है. वैसे अब तो आप समझ ही गए होंगे की हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां, बिल्कुल सही समझा आपने। हम बात कर रहे हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की। जो हर वक्त सलमान की साये की तरह उनके साथ उनकी सिक्योरिटी में तैनात रहते हैं। शेरा इंडस्ट्री के चर्चित बॉडीगार्ड्स में से एक हैं।   मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ भी शेरा से ही प्रेरित थी।  और  फिल्म में सलमान खान ने बॉडीगार्ड की भूमिका निभाई थी और यह फिल्म दर्शकों को खासी पसंद आई थी। तो ये तो हुई सिक्योरिटी की बात लेकिन आपको पता हैं की इतनी टाइट सिक्योरिटी की शेरा चार्ज कितना करते हैं। अगर नहीं जानते हैं तो चलिए आज बताते हैं इस रिपोर्ट में। 
इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज की सिक्योरिटी कर चुके हैं शेरा 
दरसअल बात यदि शेरा की करें तो वो  साल 1987 में मिस्टर मुंबई जूनियर रह चुके हैं साथ ही 1988 में मिस्टर महाराष्ट्र जूनियर के सेकंड रनर अप रह चुके हैं। ख़बरों की में तो शेरा ना सिर्फ सलमान खान बल्कि कई इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज की सिक्योरिटी का जिम्मा भी संभाल चुके हैं।  इनमें पेरिस हिल्टन, जैकी चेन, माइकल जैक्सन और विल स्मिथ जैसे चर्चित नाम शामिल हैं। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि सलमान खान जैसे चोटी के स्टार के बॉडीगार्ड शेरा को उनके काम के बदले कितने रुपए मिलते हैं।  
2 करोड़ से ज्यादा की फ़ीस वसूलते हैं शेरा 
वही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शेरा अपने काम के बदले सालाना 2 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। यानी  मोटे तौर पर देखा जाए तो शेरा 15 लाख रुपए महीना के आस-पास चार्ज करते हैं। वही एक बार किसी इंटरव्यू में शेरा ने खुलकर सलमान खान के ऊपर बात की थी। जहां  शेरा ने कहा था कि, ‘मालिक का मतलब गुरू होता है। और सलमान मेरे गुरु यानी भगवान हैं उनके लिए मैं अपनी जान तक दे सकता हूं’ . वही  शेरा ने यह भी कहा था कि, ‘आप मुझे भाई के पीछे या साथ में नहीं बल्कि हमेशा आगे खड़ा देखेंगे ताकि उनपर आने वाले खतरे का सामना पहले मैं ही करूं’  . 

Desk Team