बिहार -ओडिशा उपचुनाव में बीजेपी ने खोले पत्ते, मोकामा -गोपालगंज से महिला उम्मीदवारों पर खेला दांव

Summary :

बिहार में बीजेपी सत्ता का गठबंधन टूटने के बाद किसी भी हालात में उपचुनाव में जीत हासिल करना चाहती हैं, इसके लिए बीजेपी दोनों सीटों पर जीत के लिए रणनीति को अख्तियार कर रही है।

बिहार में बीजेपी सत्ता का गठबंधन टूटने के बाद किसी भी हालात में उपचुनाव में जीत हासिल करना चाहती हैं, इसके लिए बीजेपी दोनों सीटों पर जीत के लिए रणनीति को अख्तियार कर रही है।  बीजेपी बिहार लगातार महागठबंधन सरकार को शासन व्यवस्था को मुद्दे पर घेर रही है।  इसलिए बीजेपी मोकामा ने महिला उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया हैं , बीजेपी ने मोकामा विधानसभा सीट पर सोनम देवी व गोपालंगज से कुसुम देवा अपना प्रत्याशी बनाया हैं।  
ओडिशा से सूर्यवंशी सूरज पर जताया पार्टी ने भरोसा
ओडिशा में बीजेपी ने पार्टी के विस्तार के लिए कोई कसर नहीं छोड़ नहीं रही हैं, क्योंकि बीजेपी के लिए ओडिशा पूर्व में पैठ बनाने के लिए काफी मददगार राज्य हो सकता हैं। इसलिए बीजेपी नेतृत्व लगातार राज्य का दौरा कर रहा हैं। लेकिन उपचुनाव में बीजेपी ने ऐसे शख्स को टिकट दिया हैं ,जिसकी छवि ईमानदार हैं। ओडिशा में बीजेडी ही कई दशकों से सत्ता का नेतृत्व कर रहा हैं , बीजेड़ी के फिलहाल में बीजेपी के साथ रिश्ते काफी मजबूत हैं, लेकिन भाजपा भी राज्य में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए कोई मौका नहीं गंवाना चाहती हैं।   
पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पर होंगे उपचुनाव 
आने वाले तीन नंबवर को सात राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं , जिनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा की एक -दो सीटों पर हैं , लेकिन इस उपचुनाव में विपक्षी दलों के साथ ही सत्ताधारी दल भी अपनी तरफ नतीजों को भुनाने में लगे हुए हैं। महाराष्ट्र की अधेंरी ईस्ट विधानसभा पर उपचुनाव हैं, जिसमें शिवसेना को दोनों गुट का जलवा ही दिख सकता हैं।  क्योंकि मुंबई शिवसेना का गढ़ रहा हैं। इसलिए दोनों गुट नतीजों को अपनी तरफ खींचने की पूरजोर कोशिश करेंगे।  
छह नंबवर को घोषित होंगे उपचुनाव के परिणाम 
सातों विधानसभा उपचुनाव के नतीजे छह नंबवर को घोषित किए जाएगे, इसके चुनाव आयोग अपने कार्य का पैमाना भी घोषिक कर चुका हैं। 14 अक्तूबर तक उम्मीदवार इन सीटों के लिए नामांकन कर सकते हैं। तीन नवंबर को वोटिंग होगी और छह नवंबर को परिणाम जारी हो जाएंगे। 

Desk Team