चीन में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट BF.7 कहर बरपा रहा है। यह वेरिएंट तेजी से फैल रहा है कि चीन की राजधानी बीजिंग में ही करीब 70 फीसदी लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं धीरे-धीरे मरने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। यहां हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोगों को अपने परिवार के अंतिम संस्कार के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
भारत में BF.7 के चार मामले
इससे भारत समेत कई देश अलर्ट हो गया है… वहीं इसपर एक्सपर्टस का कहना है कि यह पूरी दुनिया में फैल सकता है.. जिसके लिए भारत ने भी अपनी कमर कस ली है और भारत के कई राज्यों के साथ साथ केन्द्र सरकार हाई अलर्ट पर है.. क्योंकि भारत में भी BF.7 के चार मामले सामने आ चुके हैं।
राहुल गांधी को पत्र
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया ने कोरोना के मद्देनजर राहुल गांधी को पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा रोकने की अपील की थी . उन्होंने राहुल गांधी से अपील की थी कि भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडला का पालन किया जाए . अगर पालन न किया जा सके, तो देशहित में इस यात्रा को टाल देना चाहिए।
बीजेपी पर निशाना
जिसके बाद से ही कांग्रेस बीजेपी पर निशाना साध रही थी। कांग्रेस का आरोप था कि राहुल की यात्रा में मिल रहे जनसमर्थन को देखते हुए बीजेपी बौखला गई है। इसलिए वह चाहती है कि यात्रा न हो। इतना ही नहीं कांग्रेस के कुछ नेताओं ने राजस्थान में बीजेपी की यात्रा का जिक्र कर निशाना भी साधा था।


Download Android App
Download iOS App



