केंद्र सरकार ने बिजली कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि गर्मियों के मौसम में बिजली कटौती नहीं की जाए। उसने सभी हितधारकों से बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कदम उठाने को भी कहा। केंद्रीय विद्युत मंत्री आर के सिंह ने सात मार्च को विद्युत, कोयला एवं रेलवे मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की थी, जिसमें आने वाले मौसम में बिजली की अधिक मांग को पूरा करने समेत विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

बिजली कंपनियों को दिए आदेश
विद्युत मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि विद्युत मंत्री ने बिजली कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि गर्मियों के मौसम में बिजली कटौती नहीं की जाए। उन्होंने सभी हितधारकों से स्थिति पर करीब से नजर रखने और आने वाले महीनों में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए पहले से कदम उठाने को भी कहा है।
कोयले आवंटन के लिए कहा
उन्होंने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) से विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोयले के आवंटन के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवस्था बनाने को भी कहा। प्राधिकरण का अनुमान है कि इस वर्ष बिजली की सर्वाधिक मांग अप्रैल में 229 गीगावॉट रह सकती है।



Download Android App
Download iOS App



