केंद्र सरकार ने सीमा सुरक्षा बल कानून में संशोधन कर बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी की है। केंद्र के इस फैसले को एकतरफा बताते हुए कांग्रेस दीवार बनकर खड़ी हो गई है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को इसपर अपनी ‘क्रोनोलॉजी’ समझाई है।
सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा, “क्रोनोलॉजी – 9/6/2021 को गुजरात के अदानी पोर्ट से 25,000 किलो हेरोइन आई थी। 13/9/2021 को गुजरात के अदानी पोर्ट में 3,000 किलो हेरोइन पकड़ी गई। पंजाब में बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र एकतरफा 15 किमी से बढ़ाकर 50 किमी किया गया। फेडरलिज्म डेड, कॉन्सपिरेसी क्लियर।”
The Chronology-
• 25,000 Kgs of Heroin Drugs came through Adani Port, Gujarat on 9/6/2021.
• 3,000 Kgs of Heroin Drugs caught at Adani Port, Gujarat on 13/9/2021.
• BSF jurisdiction unilaterally increased from 15 Kms to 50 Kms in Punjab.
Federalism Dead, Conspiracy Clear.
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 14, 2021
उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय ने बुधवार को अपने एक आदेश में कहा कि तीन राज्यों – पंजाब, बंगाल और असम में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में अब अंतरराष्ट्रीय सीमा के 50 किमी के भीतर के सभी क्षेत्र शामिल होंगे। इस आदेश के तहत अब बीएसएफ को अंतरराष्ट्रीय सीमा से मौजूदा 15 किलोमीटर की जगह 50 किलोमीटर के बड़े क्षेत्र में तलाशी लेने, जब्ती करने और गिरफ्तार करने की शक्ति मिल गई है।
वहीं पाकिस्तान की सीमा से लगते गुजरात के क्षेत्रों में यह दायरा 80 किलोमीटर से घटाकर 50 किलोमीटर कर दिया गया है तथा राजस्थान में 50 किलोमीटर तक की क्षेत्र सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बीएसएफ ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘इससे सीमा पार से होने वाले और गुजरात, राजस्थान, पंजाब, पश्चिम बंगाल तथा असम में 50 किलोमीटर के दायरे तक अपराधों पर अंकुश लगाने में बल की अभियानगत क्षमता में वृद्धि होगी।’’


Download Android App
Download iOS App



