भारत कल यानी 15 अगस्त को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है, वहीं आज पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी आजादी का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पाकिस्तान रेंजर्स और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अटारी-वाघा सीमा पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि कई मौकों और त्योहारों पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच एक दूसरे को मिठाई देने की परंपरा है। हालांकि कई बार दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए इस परंपरा में रुकावट आई है। वर्ष 2019 में पुलवामा हमले के कारण दोनों देशों के बीच आई तल्खी के कारण मिठाई का आदान प्रदान नहीं हुआ था।

इस मौके पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह का आयोजन भी किया जाता है। इस दौरान बीएसएफ के जवान अपना पूरा जोश दिखाते हैं। राष्ट्रीय त्यौहार के अवसर पर यहां कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



