देश में लगातार कोरोना महामारी के मामले तेजी से घट रहें हैं और भारत इस वायरस की जद से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 11 हजार से कम लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं इस दौरान मरने वालों की संख्या भी 250 से कम रही।
243 लोगों की हुई मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 273 नए केस दर्ज होने के बाद देश में संक्रमितों का आंकड़ा 4,29,16,117 पर पहुंच गया जबकि इस दौरान 243 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 5,13,724 हो गई। देश में अभी 1,11,472 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है।
स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर पहुंची 98.54 प्रतिशत
मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड-19 के दैनिक मामले लगातार 21 दिन से एक लाख से कम बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 10,409 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.54 प्रतिशत हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



