India Corona News : पिछले 24 घंटे में आए 2,338 नए केस, 19 मरीजों की हुई मौत

Summary :

देश में कोरोना वायरस के मामलों में कई दिनों से तीन हजार से कम मामले सामने आ रहे हैं। वहीं देश में अब उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 17 हजार 883 रह गई है।

देश में कोरोना वायरस के मामलों में कई दिनों से तीन हजार से कम मामले सामने आ रहे हैं। वहीं देश में अब उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 17 हजार 883 रह गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 2 हजार 338 केस दर्ज हुए हैं जिसके बाद संक्रमण के कुल मरीजों की सख्या 4,31,58,087 हो गई है।
19 मरीजों की हुई है मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,338 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 19 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,630 हो गयी है। इसके अलावा देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 17,883 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। जबकि संक्रमण से मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 185 की वृद्धि हुई है।

193.45 करोड़ से ज्यादा दी जा चुकी है वैक्सीन की डोज
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण की दैनिक दर 0.64 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.6 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 2,134 लोग महामारी से ठीक हो चुकें हैं और अब तक कुल 4,26,15,574 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं,। वहीं, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक लोगों को 193.45 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। इसके अलावा देश भर में कुल 3,63,883 टेस्ट किए गए, जिससे टेस्ट की कुल संख्या बढ़कर 85.04 करोड़ से अधिक हो गई।

Desk Team