India Covid Update : पिछले 24 घंटे में आए 2,323 नए केस, 25 मरीजों की हुई मौत

Summary :

देश में अब उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 14 हजार 996 रह गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 2 हजार 323 केस दर्ज हुए हैं।

देश में कोरोना वायरस के मामलों में कई दिनों से राहत जारी है। हालंकि आज 64 केस ज्यादा दर्ज किए गए हैं। बता दें कि, इससे पहले शुक्रवार को 2,259 मामले सामने आए थे। वहीं देश में अब उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 14 हजार 996 रह गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 2 हजार 323 केस दर्ज हुए हैं जिसके बाद संक्रमण के कुल मरीजों की सख्या 4,31,34,145 हो गई है।
25 मरीजों की हुई है मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,323 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 25 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,348 हो गयी है। इसके अलावा देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 14,996 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 48 की कमी दर्ज की गई है।

192.12 करोड़ दी जा चुकी है वैक्सीन की डोज
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण की दैनिक दर 0.47 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.51 प्रतिशत है। देश में अब तक कुल 4,25,94,801 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। वहीं, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक लोगों को 192.12 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Desk Team