कन्याकुमारी से कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू हो गई है। इस मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भावुक कर देने वाला पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से यात्रा में शामिल नहीं हो पाने का उन्हें गहरा दुख है। गांधी ने अपने पत्र के माध्यम से यात्रा में शामिल होने वाले नेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पार्टी को बदल देगी और भविष्य में परिवर्तनकारी साबित होगी।
सोनिया गांधी का यह संदेश कन्याकुमारी में पढ़ा गया। सोनिया गांधी ने कहा कि वह अपने विचारों और आत्मा से रोजाना इस यात्रा में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि यह एक प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक पार्टी के लिए गर्व का क्षण है। मुझे यकीन है कि इससे संगठन में बड़ा बदलाव आएगा। भारतीय राजनीति में यह पल परिवर्तनकारी साबित होने वाला है।


Download Android App
Download iOS App



