भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार राहत मिल रही है। कोविड-19 के नए केस में लगातार दर्ज हो रही गिरावट के चलते देश में एक्टिव केस की संख्या 14 हज़ार रह गयी है। वहीं कोरोना वायरस से रोजाना ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा जारी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,225 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,24,440 हो गई। वहीं, 28 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,129 हो गई है। देश में कोविड-19 के एक्टिव केस की संख्या घटकर 14,307 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है।
World Covid Update : 48.68 करोड़ हुए मामले, 61.3 लाख लोगों की हो चुकी है मौत
मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 397 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की नेशनल रेट 98.76 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण का डेली रेट 0.20 प्रतिशत और वीकली रेट 0.23 प्रतिशत है। देश में अभी तक 78.91 करोड़ से अधिक सैंपल की कोविड-19 संबंधी टेस्टिंग की गई है, जिनमें से 6,07,987 सैंपल की टेस्टिंग पिछले 24 घंटे में की गई।
उल्लेखनीय है कि देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।


Download Android App
Download iOS App



