World Covid Update : 48.68 करोड़ हुए मामले, 61.3 लाख लोगों की हो चुकी है मौत

Summary :

विश्व में कोविड के मामले बढ़कर 48.68 करोड़ हो गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या करीब 61.3 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

विश्व में कोविड के मामले बढ़कर 48.68 करोड़ हो गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या करीब 61.3 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि वैक्सीन की  10.94 अरब डोज दी जा चुकी है। ये जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा की है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने गुरुवार सुबह नए अपडेट में बताया कि वर्तमान वैश्विक मामलों, और कोविड से  मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर क्रमश:  486,825,657, और 6,138,196 हो गई है। वहीं टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर  10,940,554,136 हो गई है।
भारत के आंकड़े
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 80,057,126 और 979,870 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना मामलों में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जहां कोविड के 43,023,215 मामले सामने आ चुके हैं।
एक करोड़ से अधिक मामलों वाले देशों के आकड़ें
आंकड़ों के अनुसार, एक करोड़ से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश  ब्राजील (29,920,604) फ्रांस (25,633,476), यूके (21,234,719), जर्मनी (21,142,217), रूस (17,564,186), तुर्की (14,846,224), इटली (14,575,548), दक्षिण कोरिया (13,095,631) और स्पेन (11,508,309) हैं।
एक लाख से ज्यादा मौतों वाले देशों के आंकड़े
जिन देशों ने 10 लाख से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें ब्राजील (659,769), भारत (521,101), रूस (361,014), मैक्सिको (322,845), पेरू (212,179), यूके (165,782), इटली (159,221), इंडोनेशिया (155,000) में 100,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। , फ्रांस (143,168), ईरान (140,158), कोलंबिया (139,595), जर्मनी (129,405), अर्जेंटीना (127,997), पोलैंड (115,040), यूक्रेन (112,459) और स्पेन (102,218) ऐसे देश हैं जहां 1 लाख से अधिक लोगों ने महामारी से अपनी जान गंवाई है।

Desk Team