देश के औद्योगिक उत्पादन (Industrial Production) में अगस्त में 0.8% की गिरावट आई है। एक साल पहले समान महीने में औद्योगिक उत्पादन 13% बढ़ा था।राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की तरफ से बुधवार को जारी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त, 2022 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 0.7% सिकुड़ गया। इसके अलावा खनन उत्पादन में 3.9% की गिरावट आई। वहीं इस दौरान बिजली उत्पादन 1.4% बढ़ा।गौरतलब है कि अप्रैल, 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण औद्योगिक उत्पादन पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा था और यह 57.3% नीचे आ गया था।


Download Android App
Download iOS App



