कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के आने से कई देशों ने अपनी अंतराष्ट्रीय उड़ानों को बंद कर दिया है। भारत की एयरलाइन कंपनियों ने अपनी उड़ाने तो बंद नहीं की है लेकिन अंतराष्ट्रीय रूट पर हवाई किराया काफी बढ़ा दिया है। कंपनियों ने अपने टिकट के कीमतों को दोगुना कर दिया है। नए वेरिएंट को देखते हुए केंद्र सरकार ने मंगलवार रात को नई गाइडलाइन भी लागू कर दी है।
यात्रियों को करना होगा छह घंटे का इंतजार
भारत सरकार ने मंगलवार आधी रात से अपनी नई गाइडलाइन जारी कर दी है। गाइडलाइन के अनुसार जिन देशों में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट पाया गया है, वहां के यात्रियों को एयरपोर्ट पर छह घंटे का इंतजार करना पड़ सकता है तथा उनके लिए RT-PCR टेस्ट भी अनिवार्य है। केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एक दिंसबर यानि आज से प्रभावी हो जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सलाह दी है कि, जो यात्री कोरोना के नए वेरिएंट पाए जाने वाले देशों से आएंगे उनकी जांच होने तक एयरपोर्ट पर ही व्यवस्था करें तथा अन्य स्थान पर जाने के लिए पहले से संपर्क उड़ान बुक नहीं करें।
किराए की कीमतें हुई दोगुनी
भारतीय एयरलाइन कंपनियों ने अपने किराए की कीमतों में दोगुना तक वृद्धि कर दी है। अब भारत से अमेरिका, दुबई, ब्रिटेन और कई अन्य देशों में जाने के लिए दोगुनी कीमत अदा करनी होगी। वहीं शिकागो, वॉशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क सिटी के हवाई किराए में भी 100% की बढ़ोतरी देखी गई है। बिजनेस क्लास की टिकट की कीमत छह लाख रुपए हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



