अक्सर आपने देखा होगा कि घर के बड़े-बुजुर्ग भी किसी के बारे में बुरा या अपशब्द बोलने से मना करते हैं क्योंकि बड़े-बुजुर्गों का मानना है कि उस दौरान देवी सरस्वती हमारी जीभ पर बैठी हो सकती हैं, और वही जाने अनजाने में बोले जाने वाली ऐसी बातें अक्सर सच हो जाती हैं क्या आप जानते हैं कि वे ऐसा क्यों कहते हैं क्योंकि ये सत्य हैं कि 24 घंटे में एक बार मां सरस्वती हर व्यक्ति की जुबान पर जरूर आती हैं और उस दौरान व्यक्ति के द्वारा बोला गया कोई भी वाक्य सच हो जाता है।

आपने सुना होगा पूरे दिन भर में एक समय ऐसा होता है जब हमारी जुबान पर लक्ष्मी का वास होता है। यही नहीं बल्कि इस दौरान बोली गई हर बात सच हो जाती है। लेकिन इस बात का अंदाज़ा हम भी नहीं लगा सकते है कि वह समय होता कब होता है। लेकिन दिन में एक बार जरूर ऐसा समय आता है। इसलिए हमें किसी के बारे में भी कुछ बोलने से पहले सोच समझकर ही बोलना चाहिए।
सनातन धर्म में मां सरस्वती को वीणा की देवी कहा जाता है और यह भी कहा जाता है। शास्त्रों के मुताबिक मां सरस्वती विद्या, बुद्धि, ज्ञान व विवेक की अधिष्ठात्री देवी हैं। अंधकार से भरे हुए इस जीवन से इंसान को एक अच्छे रास्ते की ओर ले जाने का सारा बीड़ा वीणा वादिनी सरस्वती मां के कंधों पर ही होता है।
ऐसा माना गया है कि रात को 3:10 से 3:15 तक का समय सर्वोत्तम है, इस दौरान अगर आप हर रोज अपने मन की कामना बोलें तो आपका काम जरूर पूरा होगा। अगर आपकी कई दिनों से मुराद पूरी नहीं हो रही तो आप इस समय अपनी इच्छा को दोहरा सकते है। माना जाता है कि इस समय बोला गया हर वाक्य सरस्वती के जुबान से बोला गया माना जाता है और वह हर इच्छा पूरी करती है।


Download Android App
Download iOS App



