नोरा फतेही अब प्रियंका के पति निक संग धमाल मचाने को तैयार,अपने ठुमकों से बढ़ाएंगी अबु धाबी का पारा

Summary :

फेमस डांसर नोरा फतेही किसी की भी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने डांस मूव्स से अक्सर सभी को दीवाना बना लेने वाली एक्ट्रेस अब अबु धाबी में होने वाले विडकॉन इवेंट में परफॉर्म करती हुई नजर आएंगी।

फेमस डांसर नोरा फतेही किसी की भी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने डांस मूव्स से अक्सर सभी को दीवाना बना लेने वाली एक्ट्रेस अब अबु धाबी में होने वाले विडकॉन इवेंट में परफॉर्म करती हुई नजर आएंगी। खास बात उस इवेंट के दौरान नोरा के साथ प्रियंका चोपड़ा के पति और  अमेरिकी सिंगर निक जोनस स्टेज शेयर करते हुए नजर आएंगे। ये इवेंट 3 दिसंबर को होगा जिसमें निक और नोरो सहित दुनियाभर के कई पॉपुलर सेलिब्रिटीज भाग लेंगे। वैसे खबर ये भी है कि इस इवेंट में एक्ट्रेस अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्म करेंगी। 
पहले भी किया इंटरनेशनल लेवल पर परफॉर्म
नोरा फतेही अपने जबरदस्त डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। वैसे नोरा बॉलीवुड की ऐसी पहली स्टार उभर का सामने आई हैं, जिन्होंने पैरिस में ‘लिओलिंपियाय ब्रूना क्वॉट्रिक्स’ में परफॉर्म किया है। यहां एक्ट्रेस के अरेबिक और इंडियन डांस के फ्यूजन ने लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई थी।
बता दें, इस एक्ट्रेस के अलावा कोई भी बॉलीवुड स्टार ओलिंपाया के स्टेज तक नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में फिल्म जगत के लिए यह काफी गर्व की बात है कि अबू धाबी में अब फिर से नोरा फतेही इंटरनेशनल स्टार्स के साथ अपने डांस के जलवे बिखेरने को तैयार हैं।
नोरा ने अबू धाबी में होने वाले इस इवेंट की जानकारी आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये एक पोस्ट शेयर करके दी है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट के साथ लिखा है-अब मैं और इंतजार नहीं कर सकती। दोस्तों 3 दिसंबर को मिलते हैं अबू धाबी में।

वैसे इस बात में जरा भी दोराये नहीं है कि मौजूदा वक्त में एक स्पेशल सॉन्ग तकरीबन हर फिल्म की जरूरत बन गई है और जब भी फिल्म में ऐसे गाने की बात होती है तो हर फिल्ममेकर सबसे पहले नोरा का नाम ही लेता है। वहीं अब तक एक्ट्रेस कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 
फिल्मों के अलावा नोरा रियलिटी शोज में भी नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’  के मंच पर कोरियोग्राफर टरैंस लुईस के साथ रोमांटिग गाने पर डांस किया था। जिसको फैंस का भरपूर प्यार मिला। 
 

Desk Team