दुनिया इस समय जानलेवा कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे से खौफ खाए बैठी है। साथ ही सभी लोग अब इस नए वैरिएंट से निपटने की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच बॉलीवुड जगत में कोरोना वायरस एक बार फिर से दस्तक दे रहा है। जहां दूसरी लहर से निपटने के बाद बॉलीवुड एक बार फिर अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रही है, ऐसे में सेलेब्रिटीज का कोरोना वायरस की चपेट में आना चिंताजनक है।

ये एक्टर हुआ कोरोना वायरस का शिकार
दरअसल बॉलीवुड अभिनेता अमित साध कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की सूचना उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अमित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया कि तमाम सावधानियां बरतने के बावजूद वो कोविड-19 पॉजिटिव हो गये हैं। अच्छी बात यह है कि लक्षण हल्के हैं। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को अलग कर लिया है और घर पर ही क्वारंटाइन में रहूंगा। मुझे यकीन है कि मैं ज्यादा ताकतवर होकर लौटूंगा। कृपया अपना ध्यान रखिए और अपनों का ख्याल रखिए। अमित की इस पोस्ट पर फॉलोअर्स और दोस्त उन्हें जल्द ठीक होने की दुआएं दे रहे हैं।
मालूम हो अमित ने पिछले महीनों अपनी वेब सीरीज ब्रीद- इन टू द शैडोज के दूसरे सीजन की घोषणा की थी। इस सीरीज में अभिषेक बच्चन लीड रोल में हैं। इसकी शूटिंग पूरी हो गयी है। वहीं इसी साल अप्रैल के महीने में कोविड 19 का बेहद घातक रूप देखने को मिला था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। दरअसल एक्टर ने ऐसा फैसला किया था कि दुनिया महामारी से जूझ रही है तो वो अपनी तस्वीरें या वीडियो साझा नहीं करेंगे।

बताते चले, पिछले दिनों तनीषा मुखर्जी भी कोरोना वायरस का शिकार हुई थी। वहीं इससे पहले कमल हासन कोविड 19 कि चपेट में आए थे। वैसे अप्रैल में दूसरी लहर के वक्त कई बॉलीवुड सितारें कोविड की चपेट में आये थे।


Download Android App
Download iOS App



